बिलासपुर,24 जुलाई : पंजाब व हिमाचल की सीमा गरा मौडा में नाके पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वारघाट क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उक्त पुलिस का जवान गरा मौडा नाके पर तैनात था तथा स्वारघाट नाके पर भी अपनी सेवाएं दे रहा था। जवान के संपर्क में कितने लोग आए थे इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस महकमे ने पुलिस थाना स्वारघाट को सील कर यहां पर तैनात सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर लिया है।
एस डी एम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि एक पुलिस कर्मी के रेंडम सेंपल लिए गए थे जो पॉजिटिव पाया गया है। अन्य कर्मचारी जो जवान के संपर्क में आए हैं उन सभी को क्वारंटाइन कर उन सभी के सेंपल लिए जा रहे थे तथा एहतियात के तौर पर पुलिस थाना स्वारघाट को सील कर दिया गया। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस थाना कोट कहलूर को सौंपा गया है।