ऊना: पंजाबर गांव में एक महिला की सर्पदंश (Snake bite) से मौत हो गई। मृतका शीला देवी पत्नी किशन चंद पंजाबर की रहने बाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में रोजमर्रा के कार्यो में व्यस्त थी, झाड़ू लगते समय उसके हाथ पर सांप ने डस दिया। परिजनों ने आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल पंहुचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से 10 मिनट पहले ही महिला की मौत हो गई।
पंडोगा चोंकी इंचार्ज रविन्द्र ने बताया कि महिला घर पर ही थी, जिसकी पहचान शीला देवी पत्नी किशन चंद के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।
Latest
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम