ऊना: सिविल अस्पताल बंगाणा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं दे रहे व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक थानाकलां व बंगाणा के अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाले राजिंदर सिंह (45) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया।
राजेंद्र सिंह मंडी जिला की सरकाघाट तहसील के त्रिफाल घाट गांव का स्थाई निवासी था। थाना कलां में किराए के मकान में पिछले 15 सालों से रह रहा था। पड़ोसियों ने जब रात के समय राजेंद्र को गंभीर हालत में देखा तो वह उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। लेकिन कुछ देर उपचार के बाद रजिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बंगाणा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कि मामला दर्ज करके गहनता से छानबीन की जा रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने