कुल्लू (एमबीएम न्यूज): कुल्लू जिला के चारों नगर निकायों नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार के सभी वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में ड्रा के माध्यम से चारों नगर निकाय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों का आरक्षण तय किया गया।
एडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर-2 अखाड़ा बाजार, वार्ड नंबर-3 ब्यासा मोड़, वार्ड नबर 4 सुलतानपुर, वार्ड नंबर 5 सरवरी और वार्ड नबर 6 खोरी रोपा महिलाओं के आरक्षित है। जबकि, वार्ड नंबर 7 शीशामाटी महिला एससी के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर एक रामशिला, वार्ड नंबर 8 ढालपुर और वार्ड नंबर नौ लोअर ढालपुर वार्ड अनारक्षित होंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 काहूधार अनुसूचित जाति पुरूष व वार्ड नंबर 11 गांधीनगर अनुसूचित जनजाति पुरूष के लिए आरक्षित है।
इसी तरह नगर परिषद मनाली का वार्ड एक डूंगरी एससी, वार्ड दो भजोगी, वार्ड तीन स्कूल एरिया, वार्ड छह गोंपा एरिया, वार्ड सात पुलिस स्टेशन एरिया महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। वार्ड चार माडल टाउन एरिया एसटी के लिए रखा गया है। वार्ड पांच मनु मार्केट अनारक्षित रहेगा। नगर पंचायत भुंतर का वार्ड एक शमशी एसटी और वार्ड चार भुंतर बाईपास एससी के लिए आरक्षित रखा गया है।
वार्ड दो छोटी शमशी-प्रथम, वार्ड तीन छोटी शमशी-द्वितीय, वार्ड पांच भुंतर मिडल एरिया और वार्ड छह भुंतर लोअर एरिया महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड सात पारला भुंतर अनारक्षित रखा गया है। नगर पंचायत बंजार का वार्ड एक धारूधार, वार्ड तीन मेन बाजार, वार्ड छह अपर शेगलू और वार्ड सात अपर बंजार महिलाओं के लिए रखे गए हैं। वार्ड दो दुआला एससी पुरूष के लिए आरक्षित है। वार्ड चार लोअर शेगलू और वार्ड पांच घेडीगाड़ अनारक्षित रखे गए हैं।