नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में आज एकता विहार कॉलोनी (रानी का बाग) का चुनाव आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से विक्रम वर्मा को प्रधान व अभिषेक चौधरी को महासचिव चुना गया। कॉलोनी की शेष कार्यकारिणी भी शीघ्र घोषित होगी।
बता दें कि कॉलोनी के प्रधान व महासचिव चुने गए विक्रम वर्मा व अभिषेक चौधरी भाजपा युवा मोर्चा में भी पदों पर हैं और युवा मोर्चा में अपनी अहम भूमिका नाहन में निभा रहे हैं। उनके कॉलोनी में चुने जाने के बाद लोगों में नए विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है।