ऊना : अंब के घुसाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है।
मृतक की पहचान गौरव (26) पुत्र मलकीत सिंह निवासी नेहरिया अम्ब के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान दीपक कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अम्ब सड़क पर धुसाड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुकान से जा टकराई। हादसे में कार सवार गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार को घायल हालत में ऊना अस्पताल लाया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान लिए जा रहे हैं।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें