नाहन: श्री साई अस्पताल नाहन में स्वास्थ सुविधाओं को लेकर प्रतिदिन नई कोशिश रही है। सिरमौर में पहली बार अत्याधुनिक मल्टीलेयर स्लाइस सीटी मशीन की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व विधायक डॉ राजीव बिंदल करेंगे। लोगों को अब अत्याधुनिक सीटी स्कैन के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नही होगी। बता दे कि श्री साई अस्पताल नाहन सालों से प्रयासरत रहा है कि कि जिला में 32 स्लाइस चित्र के साथ साथ कम रेडियेशन वाली मशीन उपलब्ध करवाई जाएं। जिससे रोगी के शरीर पर इसका दुष्प्रभाव होने की संभावना न के बराबर है।
सिरमौर की पहली एडवांस मशीन…
सीटी स्कैन एक्स-रे का ही एक रूप है, जिसे कम्प्यूटराइज़ एक्सियल टोमोग्राफी भी कहा जाता है। सीटी स्कैन शरीर के अंगों के चित्रों को दिखाता है। इस मशीन से पेल्विस फॉर डी पिक्चर में दिखाने में सक्षम है। इसके साथ ही ब्रेन एनजओंग्राफी, लॉवर लिंब एनजीओग्राफी (पैरो के नसो की जानकारी), वेरीकोन वेन (सिर के नसो की गहनता से जांच), सीटी ग्रेड बाइएप्सी (केंसर की जांच) सीटी ग्रेड एफएनसी (दिमाग के केंसर की जांच) सहित डेंटल स्कैनिंग करने मे पूरी तरह सक्षम है। इतना ही नही सीटी में कम समय लगने के कारण हानिकारण रेडियेशन किरणों की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। इसके अलावा रोगी को रिर्पोट भी साथ प्राप्त हो जाती है।
अब बाहर जाने की नहीं जरूरत …
श्री साई अस्पताल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया कि श्री साई अस्पताल में इस एड़वास तकनीक पर आधारित मल्टीलेयर सीटी स्कैनर मशीन स्थापित हो रही है। ये उनके लिए हर्ष का विषय है। इससे सिरमौर वासियों के हर तबके को लाभ पहुचेंगा। लोगों को बेहतरीन सीटी के लिए अब बाहरी राज्यों में भटकने की आवश्यकता नही होगी। अपने ही शहर में किफायती दामो पर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी