रिकांगपिओ : जिला के लिए एक और बुरी खबर है। बुधवार को एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। यह सभी लोग आईटीबीपी के जवान बताए बताए जा रहहै। जानकारी के मुताबिक यह जवान जम्मू कश्मीर से रिकांगपिओ आए थे। सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने खबर की पुष्टि की है।
30 जून को आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, सड़क सीमा संगठन के कर्मचारियों और एक अन्य को मिलाकर 173 के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। जहां पांच आईटीबीपी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांचों जवान आईटीबीपी सेंटर रिकांगपिओ में संस्थागत क्वारंटाइन पर थे। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 हो चुकी है। जिसमें एक्टिव केस 10 है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या तीन है।
एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अविन्दर शर्मा ने कहा कि आईटीबीपी बटालियन में क्वारंटाइन अवधि पूरी कर रहे 5 जवानों की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। यह सभी लोग आईटीबीपी कैंपस में ही क्वारंटाइन पर थे। इसलिए कम्युनिटी स्प्रैड की संभावना कम जताई जा रही है। इस घटना को देखते हुए आईटीबीपी बटालियन को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर सील कर दिया गया है ताकि कम्युनिटी स्प्रैड न हो सके।