चंबा : चंडीगढ़ से चंबा लौटी 64 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। यह महिला 1 सप्ताह पहले चंडीगढ़ से वापस आई थी। जिसे होम क्वारन्टाइन रखा गया था। मंगलवार को महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया था। जिसके चलते हड़कंप मच गया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम ने महिला का सैम्पल एकत्रित किया और जांच के लिए सरोल स्थित पीसीआर लैब में भेजा। जहां सैंपल की जांच की गई। देर शाम इस महिला के सैंपल की रिपोर्ट आई, जो नेगेटिव रही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि इस महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।