संगड़ाह : सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के गैर सरकारी सदस्य प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लिंक रोड चियाडो के लिए पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत सात लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार लिंक रोड भलाड के लिए भी पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत पाच लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ताकि यहां के ग्रामीणों को भी सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। इसके लिए शिली महल क्षेत्र के भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान का इन दोनों सड़क संपर्क मार्ग के लिए 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए विशेष आभार प्रकट किया है।
आभार प्रकट करने वालों में रेणुका मंडल भाजपा के महामंत्री सुनील शर्मा, मंडल सचिव भाजपा गुमान सिंह शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जगत चौहान, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर ठाकुर, नमो संघ के जिला सचिव बाबूराम शर्मा, ओबीसी मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर उप प्रधान गुमान सिंह, शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यालय सचिव सुनील चौहान, मंडल कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जगत राम शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष गाता धार रोशन लाल शर्मा, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, आत्माराम शर्मा, संतराम नंबरदार, हीरा सिंह, नेगी जगदीश ठाकुर, अनिल ठाकुर, इंदर सिंह राणा, बंसी राम, ठाकुर महेंद्र सिंह ठाकुर, सीताराम, शर्मा दुलाराम शर्मा, केदिया राम शर्मा, तोताराम शर्मा, चमन लाल शर्मा, बहादुर सिंह, पुंडीर बलवीर शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रेम सिंह शर्मा, वीर सिंह शर्मा, कुंदन सिंह शर्मा, जगत राम, शर्मा बीडी शर्मा, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा बलवीर सिंह चौहान का इन दोनों सड़क संपर्क मार्ग के लिए 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए विशेष आभार प्रकट किया है।