नाहन : सिरमौर के पावंटा साहिब उपमण्डल के धौलाकुआं में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। पॉजिटिव आया व्यक्ति 48 वर्षीय है और भारतीय सेना में तैनात है। यह व्यक्ति 24 जून को दिल्ली आर्मी कैंट से पावंटा साहिब आया था तथा संस्थागत क्वारंटाइन में था। इस व्यक्ति का सैंपल 26 जून को लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। पॉजिटिव आए व्यक्ति को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 14 हो गई है।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर