कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस की प्रथम जांच में महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है पाया गया है। जानकारी के अनुसार महिलाको उसका भाई, देवर व ससुर इलाज के लिए मनाली सिविल अस्पताल लाए थे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर और पुलिस जांच में महिला के गलेमें रस्सी के निशान पाए गए हैं जिससे पुलिस की प्रथम जांच में महिला की मौत का कारन फंदा लगाना बतया या गया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान हिरामणी पत्नी राजमल निवासी गांव ग्रामण डाकघर टिक्कन तहसील पधर जिला मण्डी के रूप मेंहुई है जो वाहंग में खोखा में रहते थे। उन्होंने बताया कि शव का निरीक्षण करने पर गले के पास रस्सी का निशान पाया गया तथा अन्य शरीर पर कोई चोटन हीं है। शव को शवगृह मनाली में रखा गया जबकि खोखा राजमल उर्फ राजू व खोखा लक्ष्मण का वारीकी निरिक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि यह हादसा कैसे घटित हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के दिन जो महिला के साथ थे ब्यान ले रही है।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त