शिमला : हिमाचल प्रदेश में 25 जून के आसपास दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे सकता हे। मानसून उतर भारत की तरफ बढ़ रहा है। मानसून के पहुंचने से पहले हिमाचल के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के 10 जिलों में आंधी, तूफान और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 10 जिलों में 22, 23 और 24 जून को गरज-चमक व आंधी-तुफान के साथ बारिश हो सकती है। हमीरपुर, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर, चंबा और कुल्लू जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से आंधी चलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 22 जून को शिमला सहित मध्यवर्ती क्षेत्रों तथा 23 व 24 जून को मैदानी और मध्यपर्वतीय स्थानों में येलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आगामी 26 जून तक राज्य में मौसम खराब रहेगा। अगले 24 घंटों में मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 25 व 26 जून को मानसून प्रदेश के कुछ इलाकों में दस्तक दे सकता है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने