शिमला: हिमाचल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। संगठन के कामकाज से नाराज कांग्रेस के बडे नेताओं ने शनिवार को राजधानी में गुपचुप बैठक कर भावी रणनीति पर चर्चा भी की। बताया जा रहा है कि लंच के बहाने आधा दर्जन के करीब कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और संगठन के कामकाज पर सवाल खडे़ किए तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की कार्यप्रणाली पर नाखुशी जाहिर की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंच पर मुलाकात करने वालों में मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाले कांगे्रस के एक बड़े नेता के अलावा पार्टी के वर्तमान व पूर्व विधायक शामिल हुए। यह भी पता चला है कि बैठक में जुटे असंतुष्ठ कांगे्रस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस की तरफ से खर्च गए 12 करोड रूपये की राशि पर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि कांग्रेस का एक खेमा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने खफा है और उन्हें हटाना चाह रहा है।
असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं की बैठक में हुई चर्चा के संबंध में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की माने तो इन नेताओं ने पार्टी के वर्तमान नेतृत्व की कार्य प्रणाली के प्रति काफी नाराजगी व्यक्त की है। ऐेस में आने वाले समय में पार्टी का एक धड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के समक्ष मुश्किले ंखड़ी कर सकता है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी