चंबा : ग्राम पंचायत जियूंता के तहत आती धार में पशु चरा रही महिला पर रीछ ने हमला कर दिया। जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले जाया गया, जहां महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।
घायल महिला की पहचान कमलो निवासी गांव धार के रूप में हुई। महिला सुबह के वक्त अपने पशुओं को लेकर धार में गई। इसी दौरान अचानक वहां रीछ आ धमका। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, रीछ ने हमला कर दिया। महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे ग्रामीण ने हो हल्ला कर रीछ को मौके से भगाया। इसके बाद महिला को गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहाँ महिला को उपचार दिया गया।