शिमला: राजधानी के ढली थाना क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू ने अफीम तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को ढली के तहत आने वाले देवठी गावं के पास गश्त के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को आधा किलोग्राम अफीम के साथ दबोचा। आरोपित की पहचान देवठी गांव निवासी यशपाल शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसआईयू का मुख्य आरक्षी ललित कुमार स्टाफ के साथ दिन में ठेला नामक स्थान पर गश्त पर थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से 500.41 ग्राम अफीम पकड़ी गई। डीएसपी दिनेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- CBSE द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम में AIS की शिवांशी शर्मा 94.4% अंकों के साथ अव्वल
- भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में हुआ शुभारंभ
- नाहन : पारंगत स्कूल के सार्थक शर्मा ने उत्तीर्ण की JEE MAINS परीक्षा
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव