ऊना: पुलिस थाना हरोली के तहत ईसपुर में मां-बेटे ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर दोनों की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस ने बेटे के बयान दर्ज कर अगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ईसुपर निवासी कैलाशो देवी व उसके बेटे विनित कुमार ने शुक्रवार देर शाम गलती से ज़हरीली दवाई खा ली। जिस पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान हालत में सुधार आया है। डीएसपी हरोली अनिल ने बताया कि दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बेटे के बयान दर्ज किए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा