हमीरपुर: राज्य में एक दिन में पहले कोरोना के 18 मामले मिलने का रिकॉर्ड था, मगर वीरवार को यह आंकड़ा 21 हो गया है। ताजा घटनाक्रम में हमीरपुर में दो परिवारों के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। हटली के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नादौन के ग्वाल पत्थर के एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इन तमाम लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि आज सोलन के बद्दी में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे।
इसके अलावा कांगड़ा में आज 6 संक्रमित पाए गए थे। हमीरपुर में यह संख्या बढ़कर 10 हुई है। बताया जा रहा है कि तमाम संक्रमित मुंबई से पहुंची ट्रेन से ही लौटे थे। ताजा मामले में भी यह राहत की बात है कि पॉजिटिव पाए गए पांचों सदस्यों को दयोटसिद्ध व सेरी के क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने पांच पॉजिटिव मामले मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि आज की संख्या 10 पहुंची है। दीगर है कि अब तक हिमाचल में कुल 131 मामले सामने आए हैं। इसमें से आज सहित 74 एक्टिव केस हैं। अगर इस रफ्तार से आंकड़ा बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर बड़ी चिंता की बात है।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट