ऊना: प्रदेश के लिए जनपद से आज भी बुरी खबर आई हैं। जानकारी के मुताबिक ऊना के पालकवाह क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति हरोली का रहने वाला हैं और यह 2 दिन पहले महाराष्ट्र से चंडीगढ़ आया था। जहां यह 2 दिन रुका था। 12 मई को यह ऊना पंहुचा था। व्यक्ति महाराष्ट्र के एक मॉल में काम करता था। बताया जा रहा है की उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। प्रशासन दूसरे व्यक्ति को भी ट्रेस कर रहा हैं।
ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन ने मामले की पुष्टि की हैं। कोरोना संक्रमित को ऊना के हरोली अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है इसके साथ ही ऊना में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई हैंतथा एक्टिव मामलों को संख्या 2 हो गए है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 75 हो गयी है।