शिमला : प्रशासन व सरकार के क्वारेंटाइन होने के आदेशों को कुछ लोग हल्के में लेकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के न्यू शिमला में आया है। यहां अंबाला से लौटा एक युवक जो कि होम क्वारेंटाइन पर था। लेकिन उसने नियमों का पालन नहीं किया। युवक आज घर से गायब पाया गया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय बबलू पुत्र कालू राम 11 मई को अंबाला से शिमला लौटा था। न्यू शिमला में वह घर पर ही क्वारेंटाइन था, लेकिन आज सुबह घर से गायब पाया गया। उसके विरूद्व आईपीसी की धाराओं 188. 269 व 270 के तहत केस दर्ज किया गया। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि होम क्वारेंटाइन तोड़ने वालों को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा जाएगा।
शिमला में होम क्वारेंटाइन की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। प्रशासन द्वारा बाहर से लौटे लोगों को चिन्हित कर या तो होम क्वारेंटाइन करवाया जा रहा है, या फिर उन्हें क्वारेंटाइन केंद्रों में भेजा रहा है।
Latest
- ऊना : महिला ने पति व सास पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप, मामला दर्ज
- हिमाचल पुलिस के 34 एसआई बने इंस्पेक्टर, तैनाती के आदेश जारी
- सोलन पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां
- कांग्रेस “शहजादों” की पार्टी, एक तरफ मोदी व योगी तो दूसरी तरफ हैं बिगड़े शहजादे
- कालाअंब में 6 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित