चंबा: होम क्वारंटाइन की पालना करने में बाहरी राज्यों से आए युवक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। पुलिस थाना भरमौर व तीसा में होम क्वारंटाइन की पालना न करने को लेकर एक-एक मामला दर्ज हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र बृज लाल निवासी चनवास डाकघर तीसा उत्तराखंड से चंबा पहुंचा था, जिसे प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन किया गया था।
महेंद्र सिंह ने होम क्वारंटाइन की पालना करने के बजाय बाहर घूमना पसंद किया। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 188, 269, 270 व जिला आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दूसरे मामले में पुन्नु राम निवासी लोथल बीते दिनों पठानकोट से चंबा पहुंचा था। पुन्नु ने भी होम क्वारंटाइन के निर्देशों की अवहेलना की और बाहर घूमता पाया गया। इन दोनों युवकों को अब होम क्वारंटाइन के बजाय संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया