शिमला : लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की कमान संभाल ली है। वह आरट्रैक के 22वें जनरल आफिसर कमांडिग-इन-चीफ बने हैं। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने हाल ही में रिटायर हुए लेफिटनेंट जनरल पीसी थिम्मैया की जगह ली है।
युद्ध सेवा पदक से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला इससे पहले सेना मुख्यालय में प्रोस्पेक्टिव प्लानिंग के डायरेक्टर थे। उन्होंने दिसंबर 1982 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया और राष्ट्रीय सैन्य अकादमी, खड़कवासला व भारतीय सेना अकादमी देहरादून से स्नातक उपाधि प्राप्त की। उन्होंने मिलिट्री आपरेशन डायरेेक्टरेट में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनका अधिक सेवाकाल फील्ड में बीता है।
उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में एक मीडियम रेजीमेंट व सीआई आपरेशन में एक इन्फैंट्रीब्रिगेड़ व घाटी में नियंत्रण रेखा पर इन्फैंट्री डिवीजन तथा पश्चिमी बार्डर पर एक कोर-कमांडर के रूप में कमांड की है।