पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने मां यमुना की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ किया। डीसी का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पांवटा एचएस राणा सहित अन्य सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए डीसी ने कहा कि मेले व पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहरें होती है। पांवटा साहिब का यमुना शरद महोत्सव भी उसी धरोहर मे शामिल है। हिमाचली संस्कृति पर आधारित स्थानीय कलाकारों ने हिमाचली लोक गीत पेश कर अपनी संस्कृति को बरकरार रखने का संदेश दिया, जिसे पांवटा प्रशासन ने बरकरार रखा हुआ है। यह प्रशंसनीय कार्य है। सांय 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज मां यमुना की आरती से हुआ। उसके बाद जिला के स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी लोक गीतों व लोकनृत्य से सभी को आनंदित किया। शरद महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को ज्यादा महत्व दिया गया। स्टार कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने मंच संभाला। इस मौके पर एसडीएम पांवटा समेत शहर के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा