पांवटा साहिब: शहर में खोखे में चाय बेचने वाले अधेड़ की बेरहमी से हत्या करने की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 52 साल का मृतक सुधीर बिहार का रहने वाला था। यह भी साफ हो गया है कि खोखे में ही सोए अधेड़ पर बार-बार तेजधार हथियार घौंपा गया, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दीगर है कि मृतक व्यक्ति आईपीएच कार्यालय के बाहर चाय का खोखा लगाता था। वारदात के वक्त वो अपने खोखे में ही सोया हुआ था। हादसे की भयावकता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। ऐसा कैसे संभव हो पाया कि लॉकडाउन के दौरान कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर ही एक अधेड़ की नृशंस हत्या कर फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम नालागढ़ इलाके में मां-बेटे का कत्ल कर दिया गया था। इसमें मृतक महिला के पति को ही गिरफ्तार किया गया था।
Latest
- कांग्रेस मुख्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे मौजूद
- नाहन : सड़क से गिरे पत्थर, ददाहू के 20 वर्षीय युवक की मौत
- नाहन में ध्वनि प्रदूषण पर साउंड सिस्टम जब्त, पुलिस का एक्शन
- सोलन : खैर के पेड़ से लटका मिला 20 साल का युवक, सुसाइड नोट भी बरामद
- नादौन में आधा दर्जन खैर के बड़े पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, लाखों में बताई जा रही कीमत