शिमला: चौपाल उपमंडल के नेरवा ग्राम पंचायत उपप्रधान की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रात 11 बजे के करीब नेरवा के कालरा में हुआ,जब उपप्रधान नेरवा नरेश भिक्टा (38) बोलेरो में सवार होकर नेरवा से अपने गांव जा रहे थे। बोलेरो (एचपी 17ए 5200) को नरेश खुद चला रहा था। कलारा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने आधी रात को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में नरेश को खाई से निकालकर नेरवा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, 5 वर्षीय बेटे व बूढ़े मां-बाप को छोड़ गए हैं।
डीएसपी वरूण पटियाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन में नरेश के अलावा अन्य कोई सफर नहीं कर रहा था। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Latest
- मनाली में पलटी टेंपो ट्रैवलर… मुंबई के पर्यटक की मौत, 19 घायल
- हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
- हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
- सराज : खाई में लुढ़का मेला लगाने जा रहे सगे भाइयों का ऑटो, बड़े की मौत छोटा जख्मी
- धर्मशाला में मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल रहेंगे खुले