शिमला : महिलाओं के उत्थान और अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन ही महिला दिवस है पर इस खास दिन पर मीडिया एण्ड प्रोडक्शन की ओर से तंबोला का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि एक नारी के कई रूप होते हैं, जो मां, बहन, बेटी और एक पत्नी होती है, इसीलिए वह सम्मान की पात्र भी है।
नारी के तौर पर महिला अपने कर्तव्यों को अच्छे से पूरा भी करती हैं, इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।