शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज विधानसभा में वितीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ई-बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। वह इस बार अपने बजट भाषण को पेपर से नहीं, बल्कि लैपटॉप से पढ़ रहे हैं। यह पहल करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के पहल मुख्यमंत्री हैं। बजट में कई नई स्कीमों का ऐलान किया गया है। बजट में शिक्षा व कृषि पर खास फोकस है।
शिक्षा क्षेत्र पर 8016 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कंपयूटर शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसी तरह पंचायत चैकीदारों व मिडडे मील वर्करों और आशा वर्करों के मानदेय में 500 रूपये बढ़ोतरी की घोषणा की है। बजट में मुख्यमंत्री ने पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों तथा 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेद अस्पताल से मुफत दवाइयों का भी ऐलान किया है। बजट में मंडी क्लस्टर विवि को पूर्ण विश्वविद्यालय बनाने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही। मंडी जिला व इसके निकटवर्ती काॅलेजों को इसी विवि से संबद्व किया जाएगा।