शिमला : मंडी अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के सार्वजनिक भोज के दौरान जातीय भेदभाव के मामले पर शुक्रवार को विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन में हंगामा किया। इस मुददे पर प्रदेश सरकार के मंत्री के जवाब से असंतुष्ठ विपक्षी दल ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि में इस तरह की घटना का होना बेहद गंभीर है। इस महोत्सव का आयोजन सरकार द्वारा किया जाता है, ऐसे में इस तरह का मामला घृणित करने वाला है तथा प्रदेश की सरकार को लापरवाह अधिकारियों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि यह घटना मुख्यमंत्री के गृह जिले में सामने आई है। इससे पहले भी मंडी में जातीय भेदभाव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सरकार एससी व एसटी लोगों के साथ भेदभाव करने पर तुली है तथा उनकी मानसिकता में जातिवाद छाया हुआ है।
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने इस विषय पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि यह घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है और ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के आधूनिक युग में जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव निंदनीय है। सरकार इस विषय पर काफी गंभीर है तथा कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के जवाब से कांग्रेस संतुष्ठ नहीं हुई और सदन से वाकआउट कर गई।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा