शिमला : राजधानी के ढली थाना अंतर्गत मड़ोदा के नाले के जंगल में मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला मंडल मलूठी की सूचना पर ढली थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर कंकाल को कब्जे में लिया। घटनास्थल के समीप से कपड़े व अन्य आदि बरामद किए गए है। बरामद कपड़े पुरूष के हैं।
शुक्रवार को जंगल से गुजर रही महिलाओं की नजर कंकाल पर पड़ी और महिला मंडल मड़ोदा को इसके बारे में अवगत करवाया। इसके बाद ढली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर पुरूष के कपड़े व अन्य सामान मिला है। इसमें टीशर्ट, प्लास्टिक के जूते, टाॅर्च और नेपाली कैप शामिल है। टीशर्ट पर नेपाली में लिखा गया है। पुलिस पड़ताल में यह सामने आया है कि यह कंकाल नेपाली युवक का है। हालांकि अभी इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने कंकाल को आईजीएमसी शिमला भेज दिया है, जहां कल पोस्टमार्टम होगा। कंकाल के साथ मिले कपड़े व अन्य सामान भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। एस.पी. शिमला ओमा पति जंबाल ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी 174 में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- नाहन में खुशनुमा जीवन की कला बताएंगी बीके शिवानी दीदी
- शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत