बद्दी: नालागढ़ पुलिस मोहाली के आलिशान घर की कीमती हरेक वस्तु को बेचने की तैयारी कर चुकी है। इसमें कढ़ाई, पतीलों से लेकर टीवी व फ्रिज के अलावा एसी जैसी महंगी वस्तुएं भी शामिल हैं। इसके खरीददारों को अग्रिम राशि के तौर पर 10 हजार रुपए भी जमा करवाने होंगे। पुलिस ने उपलब्ध वस्तुओं की विस्तृत सूची भी जारी कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि नालागढ़ पुलिस घर के सामान को क्यों बेच रही है।
दरअसल, षडयंत्र से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले रोहित केष्टा ने घर के तमाम साजो सामान को जुटाया था। मोहाली में किराए के मकान में लग्जरी जीवन के लिए हरेक वस्तु को ठगी की रकम से जुटाया हुआ था। आरोपी के खिलाफ 31 अगस्त 2019 को मामला दर्ज हुआ था।
एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि घर के सामान की नीलामी की जा रही है। इसके लिए 24 फरवरी की तारीख तय हुई है।