कुल्लू : बंजार पुलिस ने पौने 12 किलोग्राम चरस के साथ एक देवता के पुजारी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। स्थानीय देवता के पुजारी भेवा राम पुत्र रेवती राम वियोगी, देउठा बंजार निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि यह छापेमारी हैड कांस्टेबल जगदीश और अनुपम के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की इस टीम ने 11 किलो 876 ग्राम चरस बरामद की है। बिन्नी मिन्हास ने बताया कि इस चरस को स्थानीय स्तर पर ही उगाया गया है। पुलिस इस मामले में अभी छानबीन कर रही है।