सुंदरनगर: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे है, पढे-लिखे और बुद्धिजीवी भी लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। हिमाचल डेंटल हॉस्टल की छात्रा ने बताया कि उसे किसी ऑनलाइन शॉपिंग के चलते कंपनी से पैसा रिफंड लेना था, जिसके चलते उसने गूगल सर्च पर कंपनी के कथित प्रतिनिधि से संपर्क किया।
प्रतिनिधि द्वारा उसे लिंक भेजा गया। छात्रा ने भेजे गए लिंक पर जैसे ही खाते की डिटेल व्यक्ति को भेजी तो उसी समय खाते से 12,100 रूपये की राशि ट्रांसफर हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की इसके बाद अब एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अफसार अंसारी (21) पुत्र स्नायुला अंसारी निवासी झारखंड समां प्रवीण (19) पुत्री रमजान निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि युवती से ऑनलाइन ठगी मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट