शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को 36 ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। ब्लॉकों का गठन होने के बाद कांग्रेस की जिला व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पिछले दिनों कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस की समस्त कार्यकारणियों को भंग कर दिया था।
कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि चुराह ब्लाॅक का अश्विनी ठाकुर, भरमौर ब्लाॅक का भजन सिंह ठाकुर, पांगी भरमौर का ज्ञान सिंह ठाकुर, चंबा का करतार सिंह ठाकुर, डल्हौजी का राज कुमार ठाकुर, भटियात का राम सिंह चंबियाल, नगरोटा का मान सिंह चौधरी, कागड़ा का सुरेश चंद वालिया, शाहपुर का सुरजीत सिंह राणा, ज्वालामुखी का कैप्टन दीपक चौहान, पालमपुर का त्रिलोक चंद और नूरपुर का सुशील डडवाल को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि काजा ब्लाॅक का छेरिंग, केलंग का शमशेर सिंह, मनाली का हरि चंद,द्रंग का वामन देव ठाकुर, बल्ह का कुलदीप ठाकुर, सुजानपुर का ज्योति प्रकाश, नादौन का पृथ्वी चंद, चिंतपूर्णी का बलवान सिंह, गगरेट का सुरेंद्र कंवर, हरोली का विनोद कुमार, उना का रविंद्र सैहरोई, कुटलैहड़ का विवेक शर्मा, अर्की का रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़ का हसन चंद ठाकुर, सोलन का संजीव ठाकुर, रेणुकाजी का तजेंद्र चौहान, शिलाई का सीताराम शर्मा, कुसपंटी का राम कृष्ण, शिमला रूरल का गोपाल शर्मा, रामपुर का साहिब सिंह मेहता, रोहड़ू का करतार सिंह, कल्पा का प्रीतम नेगी, निचार का बीर सिंह नेगी और पूह का प्रेम कुमार नेगी को ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राठौर ने कहा कि शेष ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी।
Latest
- ज्वेलरी का अद्भुत संग्रह लेकर नाहन पहुंचा ‘वर्मा ज्वेलर्स’ का कारवां, प्रदर्शनी शुरू
- नए मतदाताओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज
- नाहन में सुभाष ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर, 10 प्रतिशत तक छूट के साथ….
- #Bilaspur : कोठीपुरा में नर कंकाल मिलने से सनसनी, ये जताई जा रही आशंका…