सोलन : हिमाचल प्रदेश मे पाॅलीथीन के लिफाफों पर कई वर्षों पहले पूर्णतया प्रतिबंध लग चुका है। हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया। बावजूद इसके कई वर्षों पूर्व प्रतिबंधित किए गए प्लास्टिक के लिफाफों में सरेआम लोगों को सामान भर कर दिया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि इस पर नजर रखने के लिए 15 विभागों को कार्य दिया गया है लेकिन स्थिति जस की तस है। प्रशासन कुंभकरणीय निंद्रा में लीन है। सरकारी नियमों व कानूनों से भी प्रशासन अनभिज्ञ ही दिखाई दे रहा है।
दूरदराज के गांवो में माना प्रशासनिक पकड़ नहीं है लेकिन यहां पर तो जिला मुख्यालय मे भी प्रशासनिक पकड़ दिखाई नहीं दे रही है। जो कि इन तस्वीरों में देखा जा रहा है। क्या प्लास्टिक के लिफाफों को बैन करना व सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करना मात्र दिखावा है।
क्या कर रहे है वह 15 विभाग जिनको इसका जिम्मा दिया गया है। क्यों वह अपने कार्यालयों से बाहर नहीं निकलते। यदि निकलते भी है तो मात्र उतनी देर कार्रवाई होती है जितनी देर हमारे कैमरे का शटर ऑन होता है। शटर बंद होते ही कार्रवाई ठंडे बस्ते मे डाल दी जाती है।
इस बारे जब जिला खाद्य आपूर्ती विभाग के अधिकारी मिलाप शांडिल से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका विभाग समय-समय पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई व नियमानुसार जुर्माना वसूल करता है। उन्होंने कहा कि इस पर पूरी तरह से पकड़ है। 15 विभागों को इसे रोकने का जिम्मा दिया गया है। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई को अंजाम देते है। ।