शिमला : बंदूक से खेलना 4 वर्षीय बच्ची की जान के लिए घातक बन गया। 5 साल के एक बच्चे के हाथ से चली गोली एक बच्ची के लग गई, जिससे वह घायल हो गई। उसे परिजन निकटवर्ती अस्पताल ले गए हैं। जहां से उसे आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया। मामला रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र के शरणाल गांव का है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच नादानी में बच्चे से ट्रिगर दबते ही जोरदार आवाज के साथ गोली चल गई और गोली बच्ची को लग गई, जिससे वह घायल हो गई। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह बंदूक बच्ची के दादा मेंन्न राम के नाम पर पंजिकृत थी और इसका लाइसेंस बना हुआ था। उन्होंने कहा कि बंदूक मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।