कुल्लू : बर्फ में कैद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल मुख्यालय काजा में बीमार चल रहे दो मरीजों को प्रदेश सरकार के हैलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार दो मरीजों को काजा उपमंडल मुख्यालय से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया था। लेकिन घाटी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा हैं।
इस लिंक पर देखें वीडियो https://youtu.be/bCFS5hyKLV4
ऐसे में काजा प्रशासन ने प्रदेश सरकार से हवाई सेवा के माध्यम से इन मरीजों को लिफ्ट करने की मांग की थी जिसके चलते अब प्रदेश सरकार ने इन मरीजों के लिए हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया। हैलीकॉप्टर से दोनों मरीजों को आईजीएमसी पहुंचाया गया है।