सराहां: लंबे इंतजार के बाद सराहां उपमंडल को भी कुदरत ने सफेद चादर की सौगात दी है। अंतिम समाचार के मुताबिक उपमंडल के कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात जारी था। हालांकि सराहां में गत वर्ष भी आंशिक तौर पर बर्फबारी हुई थी। लेकिन इस बार अधिक बर्फ पड़ने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। उधर प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर की चोटी पर भी अच्छा-खासा हिमपात हुआ है। इसके अलावा मानगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर ने ताजा हिमपात के बाद बर्फ की चादर ओढ़ ली है। नारग में भी हिमपात की सूचना है।
सिरमौर जनपद में सराहां, राजगढ़, संगड़ाह व शिलाई उपमंडल में जमकर बर्फबारी हो रही है। इससे आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। सराहां में बर्फबारी की खबर के बाद मुख्यालय के लोग भी आनंद उठाने के लिए रवाना हो रहे हैं। गौरतलब है कि नाहन से सराहां की दूरी मात्र 37 किलोमीटर है। इलाके में हालांकि तापमान पहले भी माईनस में पहुंच गया था, लेकिन 2020 में कुदरत ने लोगों को सफेद चादर की पहली सौगात दी है।
क्लिक पर वीडियो https://youtu.be/IoREuY8XuV4