ऊना : जिला के तहत एक गांव में दाे गुटों में हुए खूनी संघर्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति एक महिला को बुरी तरह पीट रहा है। वहीं एक व्यक्ति उसे आरोपी से छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। जबकि बुरी तरह पिट रही महिला का पुत्र वीडियो शूट कर रहा है और बेटी अपनी मां की दुर्दशा पर बुरी तरह रो रही है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उपमंडल अंब के तहत एक गांव का है। यह वीडियो 30 दिसंबर 2019 को हुए खूनी संघर्ष का हैै। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर रखा है।
इस लिंक पर देखें वीडियो
इसमें एक पक्ष की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 149, 452, 504, 323, 506के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें आठ लोगों को आराेपी बनाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 149, 151, 323, 504, 506के तहत दर्ज केस में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।