बिलासपुर: नम्होल के जामला गांव में दो गुटों में किसी बात को लेकर खुनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपतहसील नम्होल के अंतर्गत जामला गांव में बुधवार सुबह के समय दो गुटों की किसी बात को लेकर झड़प हो गई।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर डंडों और इंटों से हमला कर दिया। इस महले में 3 लोग घायल हो गए। इस मारपीट में एक के सिर पर गहरी चोंट आई हैं। जबकि दूसरे के दांत टुट गए हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोंटे आई हैं। बताया जा रहा है कि दोंनों गुट जामला के रहने वाले हैं। वहीं इस दौरान गांव वालों ने दोनों गुटों को छुड़ाया तथा नम्होल पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और दोनों गुटों के घायलों का नम्होल प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। जहां से मेडिकल के लिए उक्त लोगों को गसोड़ अस्पताल भेजा गया है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का उपचार और मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं।