नाहन: राहुल गांधी के कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर बेहद उत्साहित है। राहुल गांधी युवाओं के हितों का आदर करते है इसलिए पार्टी को एक नई मजबूती मिली है। यह बात नाहन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कही। पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी की ताजपोषी से पूरे देश में खासकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे है जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए है। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को पार्टी से जोडेगें। उन्होनें कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खासकर युवा वर्ग को व महिलाओं को पार्टी से जोडेगें।
Previous Article60 हजार बच्चों ने पी दो बंूद जिंदगी की
Next Article गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर