ऊना : सदर थाना ऊना के तहत लमलेहड़ा में 25 वर्षीय युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की पुत्र राज कुमार निवासी लमलेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकार के मुताबिक विक्की निवासी लमलेहड़ा ने मंगलवार दोपहर अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन विक्की को क्षेत्रीय अस्पताल ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने जहर क्यों निगला, इसको लेकर जांच की जा रही है।