चंबा: सलूणी-लंगेरा मार्ग पर गुवाड़ी नामक स्थान के समीप एक राहगीर गलेशियर के नीचे दब गया। घायल को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत मेडिकल कॉलेज में स्थिर बनी हुई है। विनोद कुमार आयु 40 वर्ष पुत्र शिव राम निवासी गांव व डाकघर भांदल सलूणी रोजाना की तरह सुबह काम पर निकला था। जिसके बाद दोपहर बाद वह कार्य करके वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक वह ग्लेशियर की चपेट में आ गया।
अचानक ग्लेशियर टूटने के बाद अन्य लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विनोद कुमार को कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद विनोद को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है।
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है।
Latest
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल