हरिपुरधार: घाटी में वीरवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि दोपहर तक मां भंगयाणी मंदिर के समीपवर्ती क्षेत्रों में चंद सैंटीमीटर बर्फबारी हुई है, लेकिन शाम तक उसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ताजा हिमपात से समूचे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही आम जनजीवन पर असर पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। उधर चूड़धार चोटी पर भी ताजा हिमपात होने की सूचना है।
चोटी पर पहले भी कई मर्तबा बर्फ पड़ चुकी है। हालांकि पुख्ता तौर पर जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि चोटी पर एक से दो फुट बर्फ पड़ चुकी है। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने चोटी पर चढ़ाई न करने को लेकर करीब डेढ़ सप्ताह पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। यात्रा को 20 मई 2020 तक स्थगित किया गया है। दीगर है कि हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर सुबह एचआरटीसी की बस हल्की बर्फ की चादर पर स्किड होने से बाल-बाल बची थी।
इस लिंक पर देखें वीडियो
https://youtu.be/1B1ngall0bo