सोलन : धर्मपुर पुलिस ने बुधवार शाम अंतर्राज्जीय हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गिरोह के 2 सदस्यों प्रीतम सिंह व राज कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल कुछ अरसा पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को महिला ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चंगुल में फंसा लिया धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाने के बाद व्यक्ति को अपने पास बुलाया।
इसी दौरान जब वह महिला से मिलने पहुंचा तो वहां मौके पर एक महिला सहित एक पुरुष भी आ पहुंचा, जिसने पीडि़त व्यक्ति की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची साथ ही वीडियो भी बना लिया। सुबह तक शिकायतकर्ता को अपने चुंगल में रखा साथ ही उससे 1,60,000 की राशि ले ली। इतना ही नहीं पीडि़त को धमकी भी दी, अगर वह जल्द ही 5 लाख की राशि और नहीं देगा तो मामला पुलिस में दर्ज हो जाएगा। साथ ही उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाएंगी। वापिस लौटा व्यक्ति सदमे में आ गया। 5 दिन तक फोन भी बंद रखे, लेकिन हनी ट्रैप गिरोह लगातार उस पर 5 लाख देने का दबाव बना रहा था।
बुधवार सुबह जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर पीडि़त ने अपनी पूरी आपबीती पुलिस से सांझा की। संयोगवंश गिरोह के 2 सदस्य उससे आज ही एक लाख लेने आने वाले थे। धर्मपुर पुलिस ने बेहद ही चौकसी से गिरोह के सदस्यों को दबोचने का जाल बिछा दिया। जानकारी के मुताबिक जैसे ही पीडि़त द्वारा उन्हें एक लाख की राशि दी गई तो तुरंत ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि गिरोह के सदस्य यह समझ चुके थे कि जाल में फंसा व्यक्ति डरपोक होने के साथ-साथ पुलिस के सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। यही कारण रहा होगा कि वह पूरी हिम्मत से उसके घर तक पहुंच गए थे। पुलिस को इस बात के भी उम्मीद है कि अंतरर्राज्जीय गिरोह ने इस तरह की वारदातों को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया होगा।
उधर परवाणु के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरोह में लिप्त महिलाओं की गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी। बरहाल कुल मिलाकर धर्मपुर पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए एक ऐसा एक्शन प्लान तैयार किया था जिस के जाल से उन्हें बच पाना मुश्किल हो गया।
Latest
- नाहन : ईश्वरम्मा दिवस पर श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अरिहंत स्कूल की स्नेहा ने मारी बाजी
- चुनाव आयोग की अनुमति के बाद कुल्लू, मंडी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केंद्र स्थानांतरित
- मंडी : मतदान जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत पड्डल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता
- आंगन में खेलते समय पानी के ड्रम में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत
- नाबालिग युवती से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी, आरोपी काबू