चंबा : अक्सर ही शिक्षकों की कई खबरें विचलित करने वाली होती हैं। जिसमें शिक्षकों पर छात्राओं से ही दुराचार व छेड़छाड़ के आरोप लगते हैं, लेकिन सुकून देनी बात यह है कि कुछ युवा शिक्षक लीक से हटकर खुद को अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित करते हैं। ऐसे ही एक शिक्षक हैं, नेकराज। शिक्षा खंड गरोला के थल्ली सियुका में तैनात हैं। शिक्षक नेकराज के विशेष टीचिंग टूल से बच्चे खेल-खेल में अक्षरों का ज्ञान हासिल कर रहे हैं।
प्लास्टिक की खाली पड़ी बोतलों से नेकराज ने अनोखी पाठन सामग्री तैयार की है। ढक्कनों को प्लाईबोर्ड पर चिपकाकर हिन्दी, गणित व अंग्रेजी के वर्णों को उकेरा है। करीब 6 महीने से नेकराज इस कार्य में जुड़े हुए हैं। खेल-खेल में बच्चे भी इस तरीके को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई भी खूब जम रही है। इस कार्य में एक अन्य शिक्षक देसराज भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ऐसे शिक्षकों की बदौलत स्कूल एक स्मार्ट विद्यालय बन गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रभारी देसराज ने उन्हें इस तरीके से पाठन सामग्री तैयार करने के लिए प्रेरित किया, जिसे तैयार करने में 6 महीने का वक्त लगा।
देखें शिक्षक की अनोखी सोच का वीडियो