शिमला : डेढ दशक से छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े रहे रोहड़ू उपमंडल के आशीष चौहान को विद्यार्थी परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आशीष चैहान को एबीवीपी का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री थे। आशीष चौहान रोहड़ू के डिसवानी गांव के रहने वाले हैं। हाल ही में आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में आशीष चौहान को नया ओहदा सौंपा गया है।
अहम बात यह है कि उत्तर भारत से एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले वह पहले नेता हैं। आशीष चौहान रोहडू में सीमा कॉलेज के एससीए अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहां से उन्होंने बीएससी में स्नातक की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए व बीजेएमसी की शिक्षा ग्रहण की है। चौहान वर्ष 2003 में अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़े और वे इसमें कई पदों पर रह चुके हैं।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट