बिलासपुर: देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं द्वारा समय-समय पर नगदी के साथ-साथ सोना-चाँदी भी दिल खोल कर अर्पित किया जाता हैं। विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी में एक श्रद्धालु ने 1 किलो 10 ग्राम के दो सोने के छत्र गुप्त दान के रूप में माँ के चरणों में अर्पित किए हैं। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी जा रही हैं।
छत्रों को श्रद्धालु द्वारा माता जी की पिंडियों पर स्थापित किया है। पहले माता की पिंडियों पर चांदी के छत्र थे। जिन्हें हटाकर अब वहां पर सोने का छत्र स्थापित किए गया है। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालु को इन छत्रों की रसीद भी दी गई है। मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर न्यास श्री नैना देवी में समय-समय पर श्रद्धालुओं के द्वारा सोना- चांदी माता के चरणों में अर्पित किया जाता है।
एक श्रद्धालु के द्वारा गुप्त दान के रूप में 1 किलो 10 ग्राम सोने के दो छत्र अर्पित किए गए हैं। जिन्हें विधिवत रूप से माता जी की पिंडियों पर स्थापित किया गया है। उन्होंने अपील कि है की कार्तिक मास में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आए व दर्शन का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ मंदिर न्यास अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा,लंगर इंचार्ज अनिल शर्मा जीतराम पुनीत भी मौजूद थे।