नाहन (एमबीएम न्यूज़) : गौरखा एसोसिएशन सिरमौर का साधारण अधिवेशन शमशेर पुर केंट में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान खेम बहादुर ने सभी सदस्यों का पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह में एसोसिएशन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही सदस्यों को केंट क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी दी गई।
इस दौरान बालिकाओं ने आरती थापा के निर्देशन में शानदार रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले 120 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान खेम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान राम सिंह व जगदीश ठाकुर के अलावा एसबी गुरुंग, राजपत्रित अधिकारी रणजीत सिंह राणा को स मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपी जोशी, भूपेंद्र गुरुंग, जग बहादुर थापा, राकेश थापा, विजय कुमार, अनिल कुमार, जीवन सिंह, ज्ञान बहादुर, मनोज थापा, भीम बहादुर, जीवन सिंह, रामकली, अजय जोशी आदि उपस्थित थे।