श्री रेणुका जी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला वीरवार से शुरू हो गया है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक मनाए जाने वाले उत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने देव पालकियों को कंधा देकर श्री रेणुका जी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। बतौर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को श्री रेणुका जी में देव पालकियों को कंधा देने का मौका पहली बार मिला। ददाहू से शुरू हुई शोभा यात्रा जब सांझ ढलने से पूर्व त्रिवेणी घाट के संगम तट पर पहुंचेगी तो मां-पुत्र का मिलन होगा। रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा को सिरमौर राज परिवार आज भी निभाता चला आ रहा है। खास बात यह है कि वीरवार को मौसम ने भी करवट ली, ठंड के बीच नजारा ही अलग रहा। यह भी पहली बार हुआ जब विधानसभा अध्यक्ष ने मेले का उद्घाटन किया।
इस लिंक पर पढ़े मेले से जुड़ा इतिहास:https://goo.gl/1D8pfZ
वर्तमान में राज परिवार के वंशज व राजघराने के वरिष्ठ सदस्य कंवर अजय बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की प्रतीक्षा करते हैं। देवताओं की पालकी को अपने कंधे पर उठाकर पंडाल तक लाते हैं। इसके बाद स्कूल ग्राउंड में सीएम के कंधा देने के बाद शोभा यात्रा शुरू होती है।
वीरवार को हजारो लोगो ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस बार मेले में ट्रैफिक पुलिस ने खास व्यवस्था का दावा किया है, निगम की बसों को ददाहू से श्री रेणुका जी तक श्रदालुओ को मुफ्त सेवा के लिए लगाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सांय छः बजे रेणु मंच पर दीप प्रज्ज्वलित करके मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा।