नाहन (एमबीएम न्यूज़) : त्रिलोकपुर में एक 26 वर्षीय विवाहिता पूजा ने फंदा लगा मौत को गले लगा लिया। करीब एक साल पहले पंचकूला से उसका विवाह त्रिलोकपुर में हुआ था। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है, जिसका सोमवार को पोर्स्टमार्टम होगा। पोर्स्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण सामने आए हैं और पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।
वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसे तंग करने और पैसे मंगवाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में लड़की पक्ष ने थाना कालाआम में शिकायत भी दी है। यह घटना शनिवार को करीब 12 की है। पुलिस के मुताबिक मृतिका की शादी को अभी एक वर्ष के करीब हुआ है और उसने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं कृषि कम्पलैक्स सैक्टर 21 पंचकुला हरियाणा के रहने वाले लड़की के भाई दिनेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी बहन पूजा की शादी विक्रम सिंह के साथ हुई थी। जो भारतीय वायु सेना में नौकरी करता था, लेकिन वो नौकरी छोड़कर घर आ गया था। दिनेश ने बताया कि विक्रम नशे करने का आदि है और पूजा को मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। इसी कारण उसके माता पिता ने विक्रम की माता परमजीत को 50,000 रुपए नगद दिए थे। उसकी बहन ने पूजा ने अपने पति विक्रम और सास परमजीत के व्यवहार व प्रताड़ित करने के कारण आत्महत्या की है।